उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी, हमेशा रहे है विवादों से दूर

By: Pinki Sat, 03 July 2021 4:24:53

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी, हमेशा रहे है विवादों से दूर

बीजेपी ने युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी के हाथों में उत्तराखंड की कमान सौप दी है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शनिवार 3 जुलाई को विधानमंडल दल की बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड नए सीएम के लिए किसी ओर के नाम की चर्चा नहीं हुई। सिर्फ पुष्कर सिंह धामी का नाम रखा गया और सबकी सहमति से इस पर मुहर लगा दी गई।

संभावना है कि वह आज ही राजभवन सीएम की शपथ लेंगे। नाम की घोषणा होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से हम चुनौती को स्वीकार करते हैं। पुराने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। धामी ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्रिय नेतृत्व का आभार जताया। ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार से विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है।

पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। उत्तराखंड प्रदेश के अति सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में उनका जन्म 16 सितंबर 1975 को हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक आभाव में जीवन यापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है। तीन बहनों के पश्चात अकेला पुत्र होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारियां उन पर हमेशा बनी रही।

हमेशा विवादों से दूर रहे हैं धामी

पुष्कर सिंह धामी के बारे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह एक ऐसा नाम है जो हमेशा विवादों से दूर रहा है। पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर काफी जोरशोर से आवाज उठाते रहे हैं। युवाओं के बीच पुष्कर सिंह धामी की पकड़ भी अच्छी मानी जाती है। राजपूत समुदाय से आने वाले धामी को RSS का करीबी माना जाता है। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी नजदीकी हैं।

ABVP और युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं

पुष्कर सिंह धामी 1990 से 1999 तक ABVP में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। धामी 2002 से 2008 तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। राज्य की भाजपा 2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे। वे 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उनकी अगुवाई में ही प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को 70% आरक्षण राज्य के उद्योगों में दिलाने में सफलता प्राप्त की।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड को मिला नया मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी होंगे राज्य के नए CM

# क्या इस एक्ट्रेस से बढ़ती नजदीकियां बनी आमिर खान के तलाक की वजह!

# आवारा कुत्तों को भोजन कराने के संबंध में आया दिल्ली उच्च न्यायालय का अहम फैसला, पशुप्रेमी विभा तोमर ने जताई खुशी

# पत्नी सायरा बानो ने दिया दिलीप कुमार का Health Update, 30 जून से अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्टर

# 15 साल बाद अलग हुए आमिर खान-किरण राव, इस फिल्म के सेट पर दोनों की हुई थी पहली मुलाकात

# वेस्टइंडीज क्रिकेट की दो खबरें : कार्लोस ब्रेथवेट कोरोना पॉजिटिव, मैच खेलतीं बेहोश हुईं दो खिलाड़ी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com